{"_id":"5f1b3c5e8ebc3e9fb64dffed","slug":"police-constable-and-car-driver-died-in-road-accident-kurukshetra-news-knl384787163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल समेत दो की मौत
विज्ञापन
जिले के अलग-2 स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक पुलिस कर्मी और एक कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया।
आदर्श थाना में कार्यरत कांस्टेबल जसबीर निवासी बरसाना जिला कैथल रात्रि करीब 11 बजे सरकारी दोपहिया वाहन पर गश्त करने निकला था। केडीबी कार्यालय के समीप एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में जसबीर की मौके पर ही मौत हो गई। आदर्श थाना प्रभारी सूरज चावला ने बताया कि जसबीर करीब तीन माह से केयूके थाना में तैनात था। उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में जालंधर पंजाब के रहने वाले सुमन जयसवाल अपने एक अन्य साथी के साथ कार से दिल्ली से जालंधर जा रहा था। खानपुर कोलियां जीटी रोड के पास अचानक कार का टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया। रास्ते में ही सुमन जयसवाल की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।