{"_id":"577ab8e54f1c1b6e697faab8","slug":"pm-s-message-to-create-a-fun-gate-grain-market-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी गेट पर सीएम का संदेश बना मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी गेट पर सीएम का संदेश बना मजाक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
मंडी गेट पर लगा बैनर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन हुई बरसात ने जहां कुरुक्षेत्र की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोली वहीं हरियाणा सरकार एक संदेश के तहत किए गए दावे को भी उलट दिया।
रविवार को शहर में जमकर बरसात हुई थी। इस बरसात ने कई जगह परेशानी खड़ी की। शहर से लेकर गांव तक कच्ची, पक्की सड़कें टूटी। बरसात ने राज्यमंत्री, सांसद, विधायक, नगर परिषद, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, डीडीपीओ, बीडीपीओ तथा पंचायत सदस्यों समेत जिला के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बदलाव और विकास होने के ढोल पीटने की असलियत को भी उजागर कर दिया था।
इसी के तहत इस बरसात में पिपली अनाजमंडी के एंट्री गेट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश भी मजाक बनकर रह गया। यहां लगे एक बोर्ड पर मुख्यमंत्री का फोटो लगा है और दावे के रूप में बदल रहा है हरियाणा संदेश लिखा हुआ है। लेकिन ठीक इसी बोर्ड के नीचे के हालात बरसात ने बयान कर दिए। बरसात के दौरान मंडी और जहां बोर्ड लगाया गया उसके क्या हाल हुए यह साफ दिखाई दे रहा है।
यहां जलभराव की स्थिति में निकासी की कोई सुदृढ़ व्यवस्था नहीं है। यह हालात तब हैं, जब इस अनामंडी को ई-मंडी बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। खास बात ये भी है कि पिपली अनाजमंडी प्रदेश में प्याज व आलू की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है।