फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plan of new bus stand near BR International Chowk, Kurukshetra

बीआर इंटरनेशनल चौक के पास नए बस स्टैंड की योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Plan of new bus stand near BR International Chowk, Kurukshetra
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को मांगपत्र सौंपते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बीआर इंटरनेशनल चौक के पास कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड की योजना पर काम शुरू किया गया है। इस योजना के अनुसार चौक के पास स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की जमीन पर नया बस स्टैंड बनाया जा सकता है। यह नया बस स्टैंड थानेसर के पुराने बस स्टैंड को शिफ्ट करने के उद्देश्य से बनाया जाएगा। इस नए बस स्टैंड को बनाने के लिए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को एक मांग पत्र भी सौंपा गया है।
अपने आवास स्थित कार्यालय में बुधवार को बातचीत करते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने उनके समक्ष शहर को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलवाने के लिए पुराने बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग रखी है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने नए बस स्टैंड का बारीकी से जायजा लिया। उसके बाद ट्रैफिक समस्या के बारे में आकलन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर तलब करके वास्तविक स्थिति से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड में बसों के आने-जाने के कारण जाम की स्थिति बन रहती है। इस बस स्टैंड को शिफ्ट करने की मांग को लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि नया बस स्टैंड बीआर इंटरनेशनल चौक के पास केडीबी की जगह पर बनाया जा सकता है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में जगह खाली पड़ी है। इस जगह के पास सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, निट, ब्रह्मसरोवर के साथ-साथ अन्य कई धार्मिक स्थल और रेलवे स्टेशन भी नजदीक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed