फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pie Eleven team won the match by scoring 129 runs.

Kurukshetra News: 129 रन बनाकर पाई इलेवन की टीम ने जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Pie Eleven team won the match by scoring 129 runs.
कुरुक्षेत्र। गुरु ब्रह्मानंद क्रिकेट कप झिरबड़ी में चल रही प्रतियोगिता में पाई इलेवन और लगान मथाना के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें पाई इलेवन की टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लगान मथाना की टीम 17.5 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लगान मथाना की ओर से सावन फौजी ने 35 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली। इसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। गौरव ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
विज्ञापन


पाई इलेवन की ओर से संजय ढूल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं अब्दुल्ला ने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 20 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाई इलेवन की टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से साहिल पाई ने 41 गेंदों में 57 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। नरेंद्र ढूल ने 35 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।


पाई इलेवन ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए साहिल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि संजय ढूल को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed