फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   petrol pump 20 thousand loot

बाइक में पेट्रोल डलवाने आए तीन बदमाश पंप कर्मी से 20 हजार रुपये लूटकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
petrol pump 20 thousand loot
गांव भौर सैयदां स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप कर्मियों पर देसी कट्टा तानकर 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पंप संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पेट्रोल पंप के संचालक विक्रम सिंह ने बताया कि उनका गांव भौर सैयदां में पेट्रोल पंप है। शुक्रवार देर शाम पेट्रोल पंप पर सचिन और पारस दो कर्मचारी ड्यूटी पर थे। करीब पौने आठ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर पंप पर आए। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इन युवकों ने कर्मचारी से बाइक में तीन सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। तभी दो युवक बाइक से उतरकर पंप के ऑफिस में घुस आए और अंदर बैठे कर्मचारी सचिन पर देसी कट्टा तानकर 20 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते बदमाश ऑफिस में रखा मोबाइल भी उठा ले गए। पंप कर्मी ने मामले की सूचना उनको दी तथा उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed