फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Person missing in mysterious circumstances

रहस्यमय हालात में व्यक्ति लापता

Sat, 14 Jun 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Jun 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्याम कॉलोनी से एक 39 वर्षीय व्यक्ति घर से रहस्यमय हालात में लापता हो गया। परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर ढूंढने का काफी प्रयास किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


परिजनों ने इस संबंध में कृष्णा गेट पुलिस चौंकी में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उस व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने के लिए इश्तेहार छपवाकर सार्वजनिक स्थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस के पास भेज दिए है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति  बृहस्पतिवार को घर से रहस्यमय हालात में लापता हुआ था। कृष्णा गेट चौंकी पुलिस प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि झांसा रोड स्थित श्याम कॉलोनी के बलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका भाई मलकीत सिंह जिसकी उम्र लगभग 39 वर्ष है जोकि 12 जून को घर से यह कहकर निकला था कि वह किसी काम के लिए बाजार जा रहा है, लेकिन शाम तक जब मलकीत सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मलकीत सिंह को अपने रिश्तेदारों और आसपड़ोस में उसका पता किया मगर कोई सुराग नहीं चला। इसके बाद मलकीत सिंह के परिजनों ने कृष्णा गेट पुलिस चौंकी में उसके रहस्यमय हालात में लापता होने की सूचना दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed