{"_id":"680e90fda672e94d2301e682","slug":"people-wishing-to-go-abroad-should-contact-recognized-agents-sp-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-134878-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने के इच्छुक लोग मान्यता प्राप्त एजेंट से करें संपर्क : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने के इच्छुक लोग मान्यता प्राप्त एजेंट से करें संपर्क : एसपी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करना चाहिए। जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रैवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। लोगों को ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है।
विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें। यह एडवाइजरी पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल की ओर से जारी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की विदेश जाने की काफी इच्छा होती है। लोगों की इस इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रैवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के द्वारा लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब झांसे में फंसा लेते हैं जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापनों का जवाब देते हैं। इसके बाद एजेंटों द्वारा तरह-तरह के लालच देकर रुपये हड़प लिए जाते हैं।
विज्ञापन
बहुत से मामलों में ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भेज देते हैं जैसे अमेरिका जाने वालों को मैक्सिको, क्यूबा आदि देशों में व इसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया जाने वालों को मलयेशिया आदि देशों में ले जाते हैं और वहां से जंगलों, समुद्री रास्तों, सड़क मार्ग द्वारा पैदल नावों, कंटेनरों द्वारा गैर कानूनी तरीके से सीमा पार करवाते हैं। संवाद