{"_id":"61f44a990a6d93109c423def","slug":"people-of-san-society-met-the-sp-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97309763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन समाज के लोगों ने एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन समाज के लोगों ने एसपी से की मुलाकात
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद पूर्व प्रधान रतन सिंह, निवर्तमान महासचिव देवीदयाल, राजू सैन व अन्य। ?
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। करीब एक महीने पहले प्रशासक नियुक्त किए गए एचसीएस अधिकारी व कुरुक्षेत्र रोडवेज के जीएम अशोक मुंजाल को आज तक भी चार्ज नहीं मिल पाया है। वहीं शुक्रवार को सैन समाज के लोगों ने एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन धर्मशाला के प्रशासक को चार्ज दिए जाने की मांग की।
एसपी की ओर से डीएसपी से बातचीत कर जल्द समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चार्ज देने में निवर्तमान प्रधान की ओर से आनाकानी की जा रही है। जीएम तीन बार धर्मशाला के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन निवर्तमान प्रधान मौके पर नहीं मिलते। इस मामले को लेकर जीएम की ओर से उपायुक्त व जिला रजिस्ट्रार को भी शिकायत सौंपी जा चुकी है। वहीं सैन समाज के लोग जीएम, उपायुक्त व जिला रजिस्ट्रार से मिलकर प्रशासक को चार्ज दिए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक बात नहीं बन पाई।
मामले को लेकर निवर्तमान प्रधान की ओर से कोर्ट में प्रशासक बनाने पर स्टे लगाए जाने के लिए याचिका दायर भी की थी। वहीं पिछले सप्ताह जिला रजिस्ट्रार की ओर से एसपी को पत्र लिखा गया था, जिसमें जीएम मुंजाल को जल्द से जल्द चार्ज दिलाए जाने की मांग रखी गई थी। अब पूर्व प्रधान रतन सिंह, निवर्तमान महासचिव देवीदयाल व राजू सैन के नेतृत्व में सैन समाज के लोगों ने एसपी से मिलकर धर्मशाला के प्रशासक को चार्ज दिए जाने की मांग उठाई है।