फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Dharamnagari are immersed in Anand Mahotsav

Kurukshetra News: आनंद महोत्सव में डूबे धर्मनगरी के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
People of Dharamnagari are immersed in Anand Mahotsav
कुरुक्षेत्र। श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में आनंद महोत्सव के पहले
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी शनिवार को मां भद्रकाली के रंग में रंग गई। चारों ओर मां के जयकारे गूंज उठे। हर कोई उत्साह के साथ मां के भजनों पर थिरकता रहा। मौका था प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का।
यहां चैत्र नवरात्र उत्सव के चलते पहली बार आनंद महोत्सव मनाया गया। सबसे पहले पीठाध्यक्ष पं सतपाल शर्मा के सान्निध्य में पहले 108 फुट ऊंचे स्वर्णिम रंग से रंगित गुंबद पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यातिथि रहे, जिन्होंने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की तो नारियल फोड़ कर व हरी झंडी दिखाकर नगर परिक्रमा के लिए शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

आनंद महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत प्रातः कालीन मंगला आरती से हुई, जो मुख्य पुजारिन शिमला देवी द्वारा की गई। इसमें दीपक बहल मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात प्रातः 8:00 बजे सुनील शर्मा द्वारा कलश पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने मां सती का चांदी चरण पूजन किया, जिसमें उन्होंने हल्दी, चन्दन, दूध, दही, मखन, गंगाजल, शहद, कुमकुम, गुलाब जल व पुष्प दान किया। तिरंगा रूपी गुब्बारों के तीन गुच्छों को आसमान में छोड़ा गया। मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि मां के दिव्य प्रकाश से आलोकित यह शोभायात्रा केवल हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि यह भव्य शोभायात्रा जल्दी ही देश की सबसे लंबी यात्रा बन जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर में अब माताओं को समर्पित नया महागौरव स्थल बनने जा रहा है। पीठाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का मां भद्रकाली से विशेष संबंध रहा है।

अलग स्वरूप में तैयार किया गया पवित्र ज्योति रथ : मां के पावन पवित्र ज्योति रथ को रेलवे फाटक के नवीनीकरण के कारण अलग स्वरूप में तैयार किया गया। ज्योति रथ में मुख्य पुजारी के रूप में न्यायाधीश देवांशु शर्मा भक्तों को किशमिश- फलों व मिश्री प्रसाद आशीर्वाद स्वरूप दे रहे थे। लगभग 50 से ज्यादा स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, शिमला देवी, उपाध्यक्ष डॉ. एम के मौदगिल, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, प्रो हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल, मीना जोशी,डॉ संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed