फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of 200 villages are facing problems due to the wrath of Patwaris.

Kurukshetra News: पटवारियों के रोष से 200 गांवों के लोग झेल रहे परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
People of 200 villages are facing problems due to the wrath of Patwaris.
कुरुक्षेत्र। जिले के 200 से ज्यादा गांवों के लोगों की समस्याएं फिलहाल कम होने वाली नहीं है। उन्हें अब 31 जनवरी तक समस्या का सामना करना पड़ेगा, जिसके पीछे पटवारियों की ओर से जताया जा रहा रोष माना जा रहा है। पटवारियों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी काली पट्टी बांधकर अपने मूल सर्कलों पर ही कार्य किया तो वहीं एलान किया गया कि 31 मार्च तक वे ऐसे ही रोष जताएंगे और सरकार फिर भी नहीं मानी तो आंदोलन और कड़ा किया जाएगा। बता दें कि जिले में महज 56 पटवारी तैनात है, जिसके चलते एक-एक पटवारी पर पांच से छह सर्कल का अतिरिक्त कार्यभार चल रहा था। हर सर्कल में पांच से छह गांव शामिल किए गए हैं। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार काे लेकर पत्र जारी करने के विरोध में पटवारी आंदोलन चलाए हुए हैं। इसी के चलते ही चार दिन पहले पटवारियों ने अपने अधीन अतिरिक्त सर्कल छोड़ दिए हैं। ऐसे में इन गांवों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए तैयार कराए जाने वाले दस्तावेजों को पूरा कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सामान्य प्रमाणपत्र से लेकर जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल सहित अन्य कार्य भी रुके हुए हैं। माना जा रहा है कि एक ही दिन से जिले में 500 से ज्यादा दस्तावेज अटक जाते हैं तो वहीं 200 से ज्यादा हर रोज होने वाली रजिस्ट्री के इंतकाल भी कंफर्म नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed