फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People caught in cold, fever and cold, OPD full, Kurukshetra

सर्दी, बुखार और जुकाम में जकड़े लोग, ओपीडी फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
People caught in cold, fever and cold, OPD full, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी लोगो की भीड़। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में ओमिक्रॉन और सामान्य फ्लू के लक्षण को लेकर मरीज ही नहीं चिकित्सक भी संशय में हैं। अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों को खांसी, जुकाम व बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक मरीजों को कोरोना की जांच कराने की नसीहत दे रहे हैं लेकिन मरीज असमंजस के चलते जांच कराने से हिचक रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलते ही फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। इन दिनों जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में ओपीडी की संख्या बढ़कर 400 से अधिक पहुंच गई है। सबसे अहम बात है कि ओमिक्रॉन और फ्लू के लक्षण भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और सिरदर्द से पीड़ित हैं। हालात यह है कि हर घर में वायरल के मरीज हैं। जिला अस्पताल के विशेषज्ञों की माने तो फ्लू के लक्षण और ओमिक्रॉन के लक्षणों में ज्यादा फर्क नहीं है। 70 से 80 फीसदी मरीज बिना लक्षण के कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

81 लोग कोरोना संक्रमित मिले
बुधवार को विदेश से लौटे छह यात्रियों सहित 81 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1296 सैंपलों की जांच की गई थी। अब जिले में 452 सक्रिय केस के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 26 हजार 148 तक पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 25 हजार 323 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 176 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर में 15 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि अभी तक कुल 373 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी 368 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 84 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 119 मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में दस लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 6,62,594 में से 6,35,379 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को 118 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। खास तौर पर 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को जिलेभर में 78 स्थानों पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

ओमिक्रॉन और वायरल में ज्यादा अंतर नहीं, सावधानी अवश्य बरतें : डॉ. कृष्ण
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कृष्ण लाल का कहना है कि मौसम का मिजाज बदलने के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना की तीसरी और दूसरी लहर के वैरिएंट में काफी अंतर है। इन दिनों ओपीडी में बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि ओमिक्रॉन इतना खतरनाक नहीं है। इस बार मात्र एक-दो फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। दूसरी लहर में 10 से 12 फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी। कहा कि ओमिक्रॉन और वायरल में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन सावधानी अवश्य बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed