{"_id":"628a9648a0081f220c7ba4eb","slug":"patriotic-spirit-filled-in-youth-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1090647175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में भरा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में भरा देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
भारत प्रदक्षिणा यात्रा में युवाओं के साथ बुलेट चलाते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। क्रीड़ा भारती ने रविवार को भारत प्रदक्षिणा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में शामिल खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह बुलेट चलाकर युवाओं के साथ अंबाला पहुंचे। वहीं ओलंपियन मनोज कुमार व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रीतू रानी ने युवाओं में देशभक्ति का जोश भरा।
यह यात्रा जिमखाना क्लब से शुरू हुई और शाहाबाद से होते हुए अंबाला पहुंची। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि युवा वर्ग जीवन का उद्देश्य जरूर बनाए। बिना उद्देश्य बनाए मंजिल तक नहीं पहुंचा जा सकता। क्रीड़ा भारती ने पूरे देश में भारत में प्रदक्षिणा यात्रा का आयोजन किया है, ज सराहनीय कदम है। युवाओं को आगे बढ़ाने में माता-पिता व गुरुजनों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि अपने माता-पिता का सम्मान करें।
ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि सभी युवा खेलें और अपने शरीर को फिट रखें। पूर्व हॉकी कप्तान रितु रानी ने कहा कि युवा वर्ग अच्छे व नेक कार्य के दम पर देश को आगे ले जाता सकता है। युवा भाजपा नेता साहिल सुधा ने कहा कि युवा जितना खेलों में आगे बढ़ेगा उतना ही नशे व अन्य बुराइयों से दूर होगा।
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी ने कहा कि संस्था ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई मुहिम चलाई हैं, जिस कारण युवा वर्ग खेलों की ओर आगे बढ़ने लगा है। यात्रा में सचिव अनिल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रभान कमोदा, मीडिया प्रभारी देवीलाल बारना, संजीव कुमार, जोगिंद्र, महेंद्र पाल, सरपंच शिवकुमार, अक्षय कुमार, जसबीर सिंह, मनोज कुमार ने हिस्सा लिया।