फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patients without masks will not be examined in OPD of LNJP

Kurukshetra News: एलएनजेपी की ओपीडी में बिना मास्क वाले मरीजों की नहीं होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Patients without masks will not be examined in OPD of LNJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सख्त हो गया है। एलएनजेपी अस्पताल में ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए अब मास्क अनिवार्य कर दिया है। यहां ओपीडी में बुधवार से मास्क वाले मरीजों की ही जांच की जा रही है। अस्पताल के कर्मी मरीजों को मास्क लगाने के लिए ओपीडी के दौरान भी जागरूक करने में लगे हैं। अस्पताल प्रशासन की इस सख्ती के बाद भी बड़े स्तर पर लोग मास्क लगाने में परहेज कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने जिला अस्पताल का जायजा लिया था। माना जा रहा है उसके बाद विभाग ने अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर ओपीडी में जांच कराने आ रहे मरीजों के लिए भी मास्क जरूरी कर दिया गया। वहीं विभाग उन स्थानों को चिह्नित कर रहा है, जहां लोगों की उपस्थिति ज्यादा है। उन स्थानों पर सैंपलिंग का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है ताकि प्रभावित क्षेत्रों पर नियंत्रण पाया जा सके। जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस की जांच हो रही है।
विज्ञापन


तीन दिन के भीतर आए 49 नए मामले, अभी 49 ही मामले सक्रिय
इस सप्ताह की बात की जाए तो कोरोना के 49 नए मामले सामने आए, जिसमें सोमवार को 37 और अगले दिन 11 मामले सामने आए थे। हालांकि बुधवार को कोरोना का एक ही मामला सामने आया, जबकि 22 मरीजों को रिकवर हुए। अभी जिलेभर में कोरोना के 49 मामले सक्रिय हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में सात लाख 65 हजार 93 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 27542 कोविड मरीज ठीक हुए। वहीं 793654 में 764093 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। हालांकि अभी तक कोरोना संक्रमित 410 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। दो मरीजों की मौत पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान ही हुई है। इन दोनों महिलाओं में एक शहर तो दूसरी शाहाबाद की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने लिए 178 सैंपल
जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 178 कोविड के सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 167 और रैपिड टेस्ट के 11 सैंपल शामिल है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.53 पर है। कोरोना संक्रमित 48 लोगों को होम आइसोलेशन तथा एक मरीज को अस्पताल रखा गया है। अब तक 28001 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसमें 27542 मरीज ठीक हुए।



संक्रमित के संपर्क में आए लोग जरूर कराएं टेस्ट : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए आगे आना होगा। इस समय बिना लक्षण वाले लोग भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। इसलिए लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग और टेस्ट करने की जरूरत है। टेस्ट कराने के लिए घबराने की जरुरत नहीं है। संक्रमित क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों का पूरा फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed