फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parents upset over stopping annual fee, fee hike and results locked the private school's gate

वार्षिक शुल्क, फीस बढ़ोत्तरी और परिणाम रोकने से खफा अभिभावकों ने जड़ा निजी स्कूल के गेट पर ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Parents upset over stopping annual fee, fee hike and results locked the private school's gate
एक निजी स्कूल के बाहर मौजूद पुलिस बल व अभिभावक। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। वार्षिक शुल्क, फीस बढ़ोत्तरी और परिणाम रोकने के खफा अभिभावकों ने सेक्टर तीन स्थित एक संस्था के स्कूल पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और अभिभावकों को शांत कराने का प्रयास किया। अभिभावकों ने ताला तो खोल दिया, लेकिन करीब डेढ़ घंटा स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

अभिभावकों की अगुवाई करते जजपा नेता योगेश शर्मा कर रहे थे। वे स्कूल के गेट पर ताला जड़ कर वहीं धरने पर बैठ गए। अभिभावकों का आरोप है कि निजी स्कूल में फार्म छह से ज्यादा फीस वसूली जा रही है। धरने पर मौजूद अभिभावकों ने बताया कि फीस न जमा करने पर उनके बच्चों के रिपोर्ट कार्ड भी नहीं जारी किए गए। वार्षिक शुल्क के साथ-साथ फीस में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। गेट पर ताला लगने की सूचना पर डीएसपी राम दत्त की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक से बातचीत करवाने का आश्वासन देते हुए गेट पर लगा ताला खुलवाया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील भी मौजूद रहे। जजपा नेता योगेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने गेट पर ताला लगाने के बारे में पहले ही चेताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड फ्राइडे पर स्कूल के कैलेंडर में छुट्टी के बारे में कोई सूचना नहीं थी। उनके ताला लगाने की घोषणा पर स्कूल प्रशासन ने शुक्रवार को छुट्टी कर दी। इस मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील ने फोन पर स्कूल के ट्रस्टी से बात करवाई। ट्रस्टी ने आश्वासन दिया कि सोमवार को अभिभावकों के साथ बैठक कर समस्याओं का हल किया जाएगा। इसके बाद अभिभावकों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed