फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parents took out fury march against increasing fees, Kurukshetra

अभिभावकों ने फीस बढ़ाने के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Parents took out fury march against increasing fees, Kurukshetra
एसडीएम को निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते अभिभावक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मासिक फीस वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को बढ़ी संख्या में अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने एसडीएम कपिल शर्मा व बीईओ को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों संचालकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
अभिभावक सुबह शहीद जगदीश चंद्र कालड़ा पार्क में एकत्रित हुए और वहां से संचालकों के खिलाफ रोष मार्च निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एडवोकेट जय भगवान चीबा व सुरेंद्र नागपाल ने कहा कि स्कूल संचालकों ने मासिक फीस में पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की वृद्धि की गई है। एनसीआरटी की किताबों का सेट मात्र हजार रुपये है, मगर स्कूल की ओर से अन्य चार-पांच किताबें मिलाकर चार से पांच हजार रुपये वसूल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों की इस मनमर्जी पर रोक लगाई जाए नहीं तो अभिभावक एसडीएम कार्यालय व खंड शिक्षा कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे। अभिभावकों ने वसूली गई फीस और एनसीईआरटी की किताबों व स्कूल की ओर से लगाई गई अन्य किताबों पर की रसीद भी एसडीएम को दिखाई। इस मौके पर सुरेंद्र नागपाल, विक्रम, मुकेश अरोड़ा, बिट्टू, किरण, ममता, मोना, संतोष शर्मा, सचिन कुमार, कपिल कुमार, पवन मिगलानी, अमन कालड़ा, दीपू सचदेवा, संजीव सचदेवा, सुमेर सिंह मलिक, रामचरण, मनोहर सैनी, नेहा, मोनिका, कोमल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि स्कूलों की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार एनसीईआरटी की किताबें ही स्कूलों में लगाई जाएंगी। एनसीईआरटी के अलावा किताबें लगाने वाले स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने बीईओ के नेतृत्व में टीम का गठन करके निजी स्कूलों की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं बीईओ हरदीप कौर ने बताया कि गठित टीम की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। नियमों से बाहर जाने वाले स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed