{"_id":"5a14e586b05361e2b2a01544c68ab946","slug":"panorama-centre-will-now-digital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पैनोरमा विज्ञान केंद्र को अब बनाएंगे डिजिटल’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पैनोरमा विज्ञान केंद्र को अब बनाएंगे डिजिटल’
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र पैनोरमा विज्ञान केंद्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूर्णत: डिजिटल किया जाएगा।
इसके साथ ही श्रीकृष्ण संग्रहालय, सन्निहित सरोवर, ब्रह्मसरोवर और शेख चेहली मकबरे को ओर अधिक विकसित और सुंदर बनाया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने पत्रकार वार्ता के बाद पहले ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तम पुरा बाग में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ का अवलोकन किया। प्रशंसा की। इसके साथ ही पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही उन्होंने, राज्य शिक्षा मंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं ने मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के बीच पूजा-पाठ किया।
यहां पर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर को ओर अधिक सुंदर बनाने के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी और केडीबी सीईओ डॉ. पूजा भारती आदि से चर्चा की।
विज्ञापन
पैनोरमा होगा पूर्णत: डिजिटल
इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री पैनोरमा विज्ञान केंद्र में पहुंचे यहां पर सबसे पहले महाभारत पर आधारित विहंगम दृश्यों को निहारा तथा सांइस पर आधारित गैलरी को देखा।
यहां पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने पैनोरमा विज्ञान केंद्र को विकसित करने के लिए मांग रखी कि इसे पूर्णत: डिजिटल किया जाए। इस पर उन्होंने कहा कि पैनोरमा विज्ञान केंद्र को और अधिक विकसित करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
इसे पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। पैनोरमा विज्ञान केंद्र के इंचार्ज डॉ. राज महरोत्रा ने पैनोरमा के इतिहास व गैलरियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
कुरुक्षेत्र के सभी पर्यटनों का होगा सौंदर्यीकरण
शेख चिल्ली मकबरे पर पहुंचने पर विधायक सुभाष सुधा और काफी संख्या में लोगों ने केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक सुभाष सुधा ने शेख चिल्ली मकबरे को और अधिक सुंदर बनाने और कई परियोजनाओं को पर्यटन मंत्री के समक्ष रखा।
इस पर डा.शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सभी पर्यटन स्थलों को दर्शनीय व सुंदर बनाया जाएगा। बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, जयभगवान शर्मा डीडी, बंताराम वाल्मीकि, धर्मवीर मिर्जापुर, रवींद्र सांगवान, गुरदयाल सुनहेड़ी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।