{"_id":"673126e8268d789e61098c34","slug":"panic-spread-bullets-were-fired-for-extortion-of-rs-1-crore-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126717-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दहशत फैला एक-एक करोड़ की रंगदारी के लिए चलाई थी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दहशत फैला एक-एक करोड़ की रंगदारी के लिए चलाई थी गोलियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने छह दिन के अंदर तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस सबके पीछे उनका मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था, ताकि फायरिंग की वारदात के बाद संस्थान संचालक आसानी से रंगदारी देने को मजबूर हो जाएं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कबूल कर चुके हैं कि एक-एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल सीआईए-दो ने आरोपी संदीप पंडित निवासी नारनौंद जिला हिसार, संदीप निवासी मच्छगर जिला फरीदाबाद और रितिक निवासी लोहड बाजार भिवानी को गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात से चार-पांच दिन पहले नारनाैंद में पूरी साजिश रची थी। मनकीत लोहान निवासी नारनौंद ने अमेरिका में बैठे भगोड़े काका राणा के कहने पर साजिश रचकर सबकी अलग-अलग जिम्मेदारी लगाई थी। सबसे पहले 23 अक्तूबर को सेक्टर-10 में इमिग्रेशन सेंटर को निशाना बनाते हुए संदीप पंडित ने फायरिंग की थी। इस वारदात के बाद आरोपी संदीप अपने साथ आशीष के साथ फरार हो गया था।
इसके छह दिन बाद 28 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे मच्छगर के संदीप ने अपने साथ रितिक के साथ पिपली अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर फायरिंग का प्रयास किया था, मगर पिस्टल जाम होने के बाद उनको उल्टे पांव भागना पड़ा था। यहां फेल होने के बाद उसी दिन साढ़े तीन घंटे के बाद करीब एक बजे आरोपी संदीप ने जिला करनाल के घरौंडा में सर्विस रोड पर पुलिस थाने से महज 200-300 मीटर दूर मोबाइल शोरूम पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
अलग-अलग थी सबकी जिम्मेदारी
सेंटर पर वारदात के लिए आरोपी दिवांश शर्मा व दिशांत ने आशीष व संदीप पंडित को बाइक व असलाह दिया था। इस बाइक को सूरज ने खरीदा था, जिसके लिए उसके मौसेरे भाई काका राणा ने अमेरिका से 15 हजार रुपये भेजे थे। सूरज ने यह बाइक साढ़े 14 हजार रुपये में खरीदकर देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र के गेट के सामने खड़ी किया था। इस बाइक को दिवांश और दिशांत अपने साथ ले गए थे।
शनिवार को करनाल में करनी थी वारदात
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि रंगदारी मांगने के लिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-10 में वारदात के बाद संचालक के पास वॉइस मैसेज भेजा गया था। हालांकि आढ़ती आजाद सिंह ने किसी भी धमकी भरी कॉल आने से इनकार किया था। शनिवार को भी आरोपी करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। अभी तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर है। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होंगे।