फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Padmashree folk artist Mahabir Guddu enthralled the audience with Haryanvi songs.

Kurukshetra News: पदमश्री लोक कलाकार महाबीर गुड्डू ने हरियाणवी गीतों से बांधा समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Padmashree folk artist Mahabir Guddu enthralled the audience with Haryanvi songs.
पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में शुक्रवार को तीसरे दिन सरस्वती तट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में तीसरे दिन शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पदमश्री अलंकृत और संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित लोक कलाकार महाबीर गुड्डू के हरियाणवी गीतों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। लोगों की विशेष मांग पर उन्होंने बम-बम लहरी सुनाया, जिस पर दर्शक खूब झूमे। उन्होंने कई किस्से सुनाकर लोगों को हरियाणवी संस्कृति से रूबरू करवाया। हरियाणवी संस्कृति एवं कला पर कई रोचक किस्से सुनाकर लोगों को बांधे रखा। इसके अतिरिक्त भारतीय सैनिकों की शहीदीयों पर कई किस्से सुनाए कि किस प्रकार के एक सिपाही अपने परिवार को छोड़कर देश सेवा के लिए समर्पित रहता है।
विज्ञापन


महोत्सव में अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया गया। इसके पश्चात टैगोर पब्लिक स्कूल द्वारा क्लासिकल डांस, अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा श्रीराम जी पर नृत्य, एजीएस स्कूल द्वारा योगासन, एसडीएसएन स्कूल द्वारा पंजाबी डांस, सीडी पब्लिक स्कूल द्वारा पंजाबी डांस, एसडीएस स्कूल द्वारा सोलो डांस प्रस्तुत किया गया। वहीं राजस्थान के जयपुर से आए राणा एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा गणेश वंदना, चरी डांस, बंजारा-बंजारी, बालम दोसारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, बीईओ रामराज, सुखबीर सैनी समाजसेवी, प्रदीप शर्मा, ईशर सिंह, हरजीत सिंह, रघुविंद्र सिंह, जगमाल सिंह, सुखबीर ईशाक, युधिष्ठिर बहल, अमन बिडलान, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed