फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy procurement will start smoothly from today.

Kurukshetra News: आज से सुचारू रूप से धान खरीद होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start smoothly from today.
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में धान की आवक को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सोमवार से धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। धान खरीद के लिए अनाज मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह ने कहा कि मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाली तीनों मंडियों से धान खरीद का जिम्मा खरीद एजेंसी हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सौंपा गया है। आढ़तियों को भी पर्याप्त मात्रा में तिरपालें और करेटों का प्रबंध करने के लिए बोल दिया गया है ताकि बरसात के मौसम में अनाज को भीगने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

सरकारी मापदंडों के अनुसार सही पाए जाने वाले धान का एक-एक दाना सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि अनाज मंडी में सूखा व साफ सुथरा धान ही मंडी में लेकर आएं ताकि धान खरीद में कोई दिक्कत न हो। किसान जल्दबाजी के चक्कर में नमी युक्त धान न कटवाएं। इससे मंडी में व्यवस्था बिगड़ती है और धान खरीद में दिक्कतें उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed