फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy lifting and purchasing is slow, farmers faced problems throughout the day

Kurukshetra News: धान उठान व खरीद रहा धीमा, किसानों ने झेली दिनभर परेशानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy lifting and purchasing is slow, farmers faced problems throughout the day
इस्माईलाबाद। बैठक में राइस मिलर व अधिकारियों से बातचीत करते नोडल अधिकरी विरेंद्र सिंह।
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में धान की खरीद व उठान में तेजी न होने से दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही। खरीद का काम सुचारू रूप से शुरू करवाने के लिए खरीद के नोडल अधिकारी व एसडी शुगर मिल विरेंद्र सिंह ने भी मंडी का दौरा किया और आढ़तियों, राइस मिलरों व किसानों की बैठक लेकर खरीद कार्य को तेज करने के लिए व्यवस्था सही करने को कहा। हालांकि राइस मिलर अपनी मांगों को लेकर दिनभर अड़े रहे। शाम तक बैठकों का दौर चलता रहा और यह बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन



अनाज मंडी में उठान व खरीद धीमी गति से होने के कारण धान की फसल के अंबार लग गए है, जिससे किसान सड़कों पर ही धान डालने को मजबूर हैं। किसान राजेश कुमार, बलवीर सिंह, विष्णु, प्रदीप, राजू, दीप ने बताया कि खरीद व उठान का कार्य तेज न होने से मंडी धान से अट गई है। धान पूरी तरह से पक चुका है, जिसके चलते धान कटाई ने भी रफ्तार ली है और मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं है, ऐसे में किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। किसान पर चारों तरफ से मार पड़ रही है। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि राइस मिलरों के साथ तालमेल बना कर जल्द धान खरीद के कार्य को तेज किया जाए, ताकि धान का उठान समय पर हो सके। अगर धान का उठान समय पर न हुआ तो किसानों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। बैठक में राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान राजेश कंसल, सतीश कुमार, निरंजन नैन, राजू कौशल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद कंसल, बलदेव शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पुनीत, हैफड के इंस्पेक्टर रवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed