फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Outbreak of cold increased, chilled life

बढ़ने लगी ठंड, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold increased, chilled life
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। वीरवार को पारा न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा और दिन में एक पल के लिए भी सूर्य देव का दीदार नहीं हुआ। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पारा और लुढ़कने की आशंका जताई है। वीरवार को दिन में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि रात में क्रमश: 12 और चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ठंड के साथ-साथ सुबह शाम पड़ रही धुंध ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो चला है। वीरवार को सुबह हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में जिला प्रशासन भी लगातार हिदायतें जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कह रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों पर और बेसहारा गोवंशों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य तेजी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। शहर के थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार सहित अन्य इलाकों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। गर्म कपड़ों से बाजार सज गया है। मुखी गारमेंट्स से रवि ने बताया कि गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट, इनर आदि की बिक्री हो रही है। वे लुधियाना से माल लेकर आए थे। जनवरी की शुरुआत में ठंड का असर दिखाई नहीं दिया। ऐसे में सारा माल दुकान में ही रखा था, लेकिन अब ठंड बढ़ने पर ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में ठंड को लेकर गीजर और ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। कमल गुप्ता ने बताया कि हीटर छह सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक उपलब्ध है। ब्लोअर एक हजार से तीन हजार रुपये तक मिल रहा है। विभिन्न कंपनियों का गीजर 10 हजार रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed