{"_id":"684c8351761e030d240e9cae","slug":"out-of-163-complaints-sent-to-clg-153-were-resolved-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137238-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएलजी के पास गई 163 शिकायतों में से 153 का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएलजी के पास गई 163 शिकायतों में से 153 का किया निपटारा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीमों ने सीएलजी ग्रुप के पास मई में 163 शिकायतें भेजी थीं, जिसमें से ग्रुप ने 153 शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट कर उनकी शिकायत का निपटान किया जा चुका है। इन शिकायतकर्ताओं से कुछ समय बाद टीमाें ने फीडबैक लिया तो 100 शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए। जिले में अब तक कुल 966 शिकायतों में से 957 का निपटारा किया जा चुका है। निपटान की गई 957 शिकायतों में से 573 शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप यानि सीएलजी बनाया गया है। सीएलजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा निपटाई गईं शिकायतों में ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए हैं। पुलिस के पास आई शिकायतों का निपटान निष्पक्ष और तत्परता के आधार पर किया जाता है। जिनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ शिकायतकर्ता पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते। शिकायतों के निपटान के बाद सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक के आधार पर यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो उस शिकायत को सीएलजी टीम के पास भेजा जाता है।