{"_id":"692b4f33f71be4b455009f46","slug":"ortho-patients-face-increased-problems-due-to-increasing-cold-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-146164-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सर्दी बढ़ने से ओर्थो के मरीज की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सर्दी बढ़ने से ओर्थो के मरीज की बढ़ी परेशानी
Sun, 30 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मरीजों की जांच करते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहत्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सर्दियों की शुरुआत होते ही लोगों की पुरानी बीमारियां दोबारा उभरने लगती हैं इसका सीधा असर ओर्थो ओपीडी पर दिखने लगा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जहां हर दूसरा व्यक्ति अपनी पुरानी चोटों और जोड़ों के दर्द की परेशानी लेकर पहुंच रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, जैसे-जैसे तापमान गिरता है, वैसे-वैसे पुराने दर्द उभरने लगते हैं। ओपीडी के आंकड़ों की बात करें तो लगभग 50 प्रतिशत मरीज पुराने दर्द से पीड़ित हैं और इनमें ज्यादातर बुजुर्ग शामिल हैं। ओपीडी में रोजाना 130 से 150 मरीज इलाज लेने पहुंच रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहत्ता बताते हैं कि ठंड बढ़ने पर शरीर में रक्त प्रवाह की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है। इसका सीधा असर जोड़ों खासतौर पर घुटनों पर पड़ता है, जिससे दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में कमर दर्द और सर्वाइकल की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं।
-डाइट पर दे ध्यान, नित करे व्यायाम : डॉ. अनूप
डॉ. अनूप ने कहा कि ऐसे मौसम में लोग अपनी दिनचर्या में हल्का-फुल्का व्यायाम अवश्य शामिल करें। नियमित रूप से एक घंटे का व्यायाम जोड़ों को लचीला बनाए रखता है और रक्त संचार को संतुलित करता है। सुबह खाली पेट अलसी के बीज चबाकर खाना बेहद फायदेमंद होता है। ठंड से बचने के लिए शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखना चाहिए। खानपान में कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और मेवे शामिल करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
-सुबह शाम छाने लगी धुंध, तापमान में आई गिरावट बढ़ने लगी ठंडक
पिछले दो दिनों से सुबह व शाम के समय धुंध छाने लगी है। धुंध के छाने से दृश्यता कम होने लगी है। तापमान में हो रही निरंतर गिरावट से वातावरण में ठंडक लौटने लगी है, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताहभर में तापमान के 20 डिग्री तक जाने की बात कही है।