फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only educated and healthy women can contribute to the development of the country: Kanwaljit Kaur

शिक्षित और स्वस्थ महिला ही देश के विकास में दे सकती है योगदान : कंवलजीत कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Only educated and healthy women can contribute to the development of the country: Kanwaljit Kaur
कुरुक्षेत्र। शिक्षित और स्वस्थ महिला ही देश के विकास में अपना योगदान दे सकती है। इस विषय को फोकस रखते हुए प्रदेश सरकार ने हर 20 किलोमीटर के दायरे में महिला राजकीय कॉलेज खोलने का काम किया। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। यह कहना है जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर का। वे शनिवार को जिला परिषद की तरफ से गांव दयालपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए गए शिविर का अवलोकन किया। इसके उपरांत जिप चेयरमैन ने समाज मेंं उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिप चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की पावन धरा से ही बेटी पढ़ओं बेटी बचाओ के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने बेटियों को शिक्षित करने के लिए जगह-जगह राजकीय कॉलेज खोलने का काम किया। इसके अलावा बेटियों और महिलाओं के मान सम्मान के लिए लखपति दीदी, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मान-सम्मान देने के साथ-साथ उत्साहवर्धन के लिए सरकार और प्रशासन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ महिलाओं को शिक्षित होने का संदेश भी दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सुगंधा सुधा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, चाहे खेल का मैदान हो या फिर देश की सीमाओं की रखा करने का विषय हो, महिलाएं समाज के हर क्षेत्र मेंं अग्रणी होकर कार्य कर रही है। इस मौके पर जिप की पूर्व उपाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, सरपंच सीमा देवी, भाजपा नेत्री अन्नु माल्यान, डिप्टी सीईओ कृष्ण लाल, रीना देवी, डाॅ.मोनिका भारद्वाज, बीडीपीओ साहब सिंह, बीडीपीओ रूबल, लेखा अधिकारी सत्यभूषण, पीओ मनोज कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


खंड स्तर पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य, आजीविका मिशन, जिला परिषद, गरीबी उन्मूलन व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से विभिन्न गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गांवों मेंं प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला मीडिया सलाहकार डेलिया बातिश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव सुनहेडी खालसा, मांडी, फतुहपुर, दयाल नगर व पलवल आदि गांव में जल संरक्षण को लेकर समूह वार्ता कर महिलाओं, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed