{"_id":"625dc29687630b00973ea3f5","slug":"only-brother-of-three-sisters-crushed-to-death-by-pickup-kurukshetra-kurukshetra-news-knl105364080","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों के इकलौते भाई की पिकअप से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बहनों के इकलौते भाई की पिकअप से कुचलकर मौत
विज्ञापन
शाहाबाद में घटनास्थल पर मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने तीन बहनों के इकलौते भाई को उनसे छीन लिया। साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की पिकअप से कुचले जाने पर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जसबीर पुत्र बलकार बराड़ा रोड शाहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रोशनी देवी ने कहा कि सुबह पौने नौ बजे वह अपने पोते जसबीर के साथ सब्जी लेने के लिए मंडी आई थी। पोता जसबीर उसके पीछे-पीछे चल रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप सब्जी मंडी से बाहर निकली और उसका अगला पहिया उसके पोते के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखते ही सब्जी मंडी में मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो पिकअप चालक ने गाड़ी रोकी।
लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
जसबीर के पिता बलकार मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। जसबीर तीनों बहनों का इकलौता भाई था। तीन बेटियों के बाद मन्नतों के साथ तीनों बहनों को भाई के रूप में जसबीर मिला था, लेकिन हादसे ने उनका भाई को छीन लिया। हादसे के बाद मंडी में शोक की लहर थी। सभी लोग परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बच्चे के घर पहुंच रहे थे।
हादसे के समय चालक के कानों में थी लीड
मंडी के दुकानदारों का कहना है कि हादसे के समय पिकअप चालक के कानों में लीड लगी हुई थी। चालक लापरवाही के साथ पिकअप चला रहा था। टायर के नीचे बच्चा आया तो चालक को आभास तक नहीं हुआ। दुकानदारों ने शोर मचाकर पिकअप को रुकवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।