फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only 682 people got corona vaccine

टीकाकरण के प्रति लोगों का रुझान हुआ कम, रविवार को मात्र 682 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Only 682 people got corona vaccine
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए हर दिन शेड्यूल जारी कर टीकाकरण कर रहा है। जिले के अंतिम व्यक्ति तक टीकाकरण का लक्ष्य है लेकिन वैक्सीनेशन के प्रति लोगों का रुझान कम होता नजर आने लगा है। छुट्टी के दिन रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 682 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 135 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। 18 वर्ष से अधिक के 175 को पहली और 365 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। महज सात लोगों को एहतियाती खुराक दी गई। अब तक सात लाख 30 हजार 226 लोगों को पहली और पांच लाख 35 हजार 121 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को जिलेभर के 92 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। बताया कि अभियान के तहत एलएनजेपी अस्पताल, मोबाइल वैन लघु सचिवालय परिसर, पिहोवा सीएचसी, स्याणा सैंयदा पीएचसी, ठसका मीराजीं पीएचसी, रामगढ़ रोड पीएचसी, बाबैन सीएचसी, झांसा सीएचसी, इस्माईलाबाद पीएचसी, डींग पीएचसी, मथाना सीएचसी, शाहाबाद सीएचसी, मोहन नगर यूपीएचसी, कृष्णा नगर गामड़ी यूपीएचसी में कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ एलएनजेपी अस्पताल, मोबाइल वैन लघु सचिवालय परिसर, पिहोवा सीएचसी, अरुणाय शिव मंदिर, गौ चरान पिहोवा, गुलडेहरा सचिवालय, रतगल शिवर मंदिर, जनहित धर्मशाला पिपली, सेक्टर-5 व 7 मार्केट क्षेत्र, राजकीय स्कूल हंसाला, लुखी, लौहारा, सब सेंटर गुमथला, भट माजरा, मोहन पुर, हरिगढ़, रुआ, संधोली, सारसा, मुर्तजापुर, भौर सैयदां में कोविशिल्ड की डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सब सेंटर धीरपुर, बहादुरपुरा, फतुपुर, मिर्जापुर, कंथला, हथीरा, ज्योतिसर, कमोदा, बारना, दबखेड़ी, खेड़ी दबदलान, मेहरा, हलालपुर, बसंतपुर, शांति नगर व अजराना खुर्द सहित विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed