फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Online portal will open from 17th for admission in KU, Kurukshetra

केयू में दाखिले के लिए 17 से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Online portal will open from 17th for admission in KU, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त से एडमीशन पोर्टल खोलना का फैसला लिया है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन यूजी व पीजी के करीब 125 पाठ्यक्रमों की 6500 से अधिक सीटों पर एडमिशन के लिए शेड्यूल बनाने की तैयारी में जुट गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2021-22 में केजी टू पीजी स्कीम के तहत यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को सभी पाठ्यक्रमों की कुल सीटों में 15 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण देने की योजना बनाई है। इसके अलावा सभी पाठ्यक्रमों में ऑल इंडिया कैटेगरी की 15 सीटों में से हरियाणा के अलावा देशभर के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को एडमीशन पोर्टल खुलने के 21 दिन बाद तक आवेदन मांगे जाएंगे और आगामी एक सप्ताह बाद पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके पश्चात दाखिला प्रक्रिया शेड्यूल के अनुसार होगी।
विज्ञापन

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेरिट के आधार पर दाखिला करने की बात कही जा रही है, लेकिन एबीवीपी इसके विरोध में उतर गई है। सोमवार को एबीवीपी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों संबंधित ज्ञापन कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सौंपा है और मांग की है कि प्रशासन प्रवेश परीक्षा के आधार पर सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला करें। विवि प्रशासन ने छात्र नेताओं की मांगों पर मंथन करने का आश्वासन दिया है। एडमीशन कमेटी का कहना है कि विवि प्रशासन के निर्देशानुसार 17 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed