फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Online application invited for admission in Sainik School

Kurukshetra News: सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Online application invited for admission in Sainik School
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। देश व प्रदेश के विभिन्न सैनिक स्कूलों में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2025 के माध्यम से वर्ष 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली के रूप में होगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कक्षा छठी में प्रवेश हेतु छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल, 2013 तथा 31 मार्च, 2015 (दोनों तिथियां मान्य) तथा कक्षा नौवीं में प्रवेश हेतु छात्रों की जन्मतिथि एक अप्रैल, 2010 तथा 31 मार्च, 2012 (दोनों तिथियां मान्य) के बीच होनी चाहिए। कक्षा छठी व 9वीं में दाखिले अनुमानित सीटों पर होंगे हैं, जोकि कभी भी घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के बच्चों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान (विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन), भाषा और बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस) विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी। इसी तरह 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस), सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 180 मिनट होगी। अभ्यर्थी वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर 13 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed