फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Online application for admission in music and dance department starts from 17

संगीत और नृत्य विभाग में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission in music and dance department starts from 17
संगीत और नृत्य में अगर अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग से श्रेष्ठ विकल्प नहीं है। हरियाणा प्रदेश में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का संगीत एवं नृत्य विभाग ही ऐसा विभाग है जहां तबला और कथक नृत्य विषय में स्नातकोत्तर कराई जा रही है।
विज्ञापन

संगीत और नृत्य के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शुचिस्मिता ने विशेष बातचीत में बताया कि इस समय संगीत विभाग द्वारा एमए तथा एमपीए दो कोर्स कराए जा रहे हैं। बताया कि एमए संगीत एक पारंपरिक द्विवर्षीय (को-एजुकेशनल) प्रोग्राम है, जिसमें गायन तथा वादन विषयों के पाठ्यक्रम है तथा एमपीए (मास्टर इन परफार्मिंग आर्ट्स) एक पंचवर्षीय प्रोग्राम है, जिसमें गायन, सितार, तबला तथा कथक जैसे विषयों में विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा में एमपीए (मास्टर इन परफार्मिंग आर्ट्स) पिछले 12 वर्षों से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा अपनी तरह का अकेला प्रोग्राम है, जिसमें गायन तथा वादन के साथ-साथ तबला और कथक नृत्य जैसे विषयों को ऑफर किया जा रहा है। तबला व कथक नृत्य विषय स्नातकोत्तर स्तर पर केवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ही उपलब्ध हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि इस प्रोग्राम में स्टूडियो रिकॉर्डिंग जैसे तकनीकी विषय जो कि बहुत महंगे वोकेशनल कोर्स हैं, उन्हें बजटेड कोर्स के अंतर्गत नियमित पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ाया जा रहा है। विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह प्रोग्राम एक रोजगारपरक प्रोग्राम है तथा संगीत एवं नृत्य विभाग के विभिन्न विद्यार्थी संगीत के क्षेत्र में प्रोफेशनल तथा विभिन्न सरकारी संस्थाओं में शिक्षण व प्रशासनिक क्षेत्रों में भी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्स-------------------------सीट
एमए गायन------------------18
एमए वादन------------------18
एमपीए गायन---------------10
एमपीए वादन---------------10
एमपीए तबला--------------10
एमपीए कथक नृत्य--------10
ऑनलाइन हेल्पडेस्क की गठित
लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार संगीत एवं नृत्य विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 17 से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। बताया कि संबंधित विषयों के पीएचडी दाखिले भी 17 अगस्त से शुरू हो रहे है। ऑनलाइन एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed