{"_id":"65bc1c06271ce8ca52028b38","slug":"ongoing-recruitment-process-for-indian-air-force-agneepath-scheme-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-112966-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है और छह फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी एयरमैन सेलेक्शन सेंटर के कमांडिंग आफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी।
उन्होंने कहा कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से होगी। इसके लिए जन्म तिथि दो जनवरी 2004 से लेकर दो जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए विज्ञान विषय में केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट या 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय व राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपए है।