फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One who wants to attain God must manifest the Satva Guna within himself: Sakshi Gopal

भगवान को प्राप्त करना है उसे अपने अंदर सतोगुण को प्रकट करना चाहिए : साक्षी गोपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
One who wants to attain God must manifest the Satva Guna within himself: Sakshi Gopal
कुरुक्षेत्र। इस्कॉन के श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर ज्योतिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा जारी रखी। साक्षी गोपाल दास ने कथा में बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी अर्जुन को बता रहे हैं कि मेरे अलावा आप जिसकी भी पूजा करोगे तो आपको इसी संसार में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

जो एक बार मेरे धाम वैकुंठ में चला जाता है उसके बाद दोबारा वापिस इस संसार में नहीं आना पड़ता। जिसे अपना आवागमन के चक्कर से छुटकारा पाना है तो उसे गोविंद का भजन करना ही पड़ेगा। कुंती पुत्र अर्जुन तुम घोषणा कर दो कि मेरे भक्त (भगवान श्री कृष्ण के भक्त) का कभी नाश नहीं होता, जिसको भगवान को प्राप्त करना है उसे अपने अंदर सतोगुण को प्रकट करना चाहिए इससे उसके अंदर भगवान के प्रति प्रेम पैदा होता है। रजोगुण और तमोगुण का त्याग करना चाहिए। और इनको त्यागने का एक ही उपाय है कि इस संसार मेरा कुछ नहीं है जो कुछ भी है सब भगवान का दिया हुआ है। ये जो भौतिक संसार है यह जन्म मृत्यु जरा व्याधि का भव सागर है। इस भक्ति का अनुसरण बाल्यावस्था में होने चाहिए। इस दौरान श्रद्वालु कथा के बीच भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed