फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one person died of corona, 13 new cases found

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 13 नए केस मिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
one person died of corona, 13 new cases found
सोमवार को एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। जिले में करीब 80 दिनों बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं सोमवार को कोरोना के 13 नए केस भी सामने आए हैं, वहीं 14 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 43 है, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 740493 सैंपलों में से 713181 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 529 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 270 और रैपिड एंटीजन के 259 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.36 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.65 पर है। इस प्रकार अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 43 है। सोमवार को 13 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 14 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है तथा एक पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार अब तक 27010 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26568 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है तथा 399 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 43 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज मंगलवार को 57 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 19 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 55 जगहों पर डोज दी जाएगी। उधर उपायुक्त मुकुल कुमार ने वायरस की रोकथाम के लिए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed