फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one person died from corona, found 173 positive

कोरोना से एक की मौत, 173 कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
one person died from corona, found 173 positive
जिले में शनिवार को भी 173 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि सेक्टर-13 निवासी एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3470 तक पहुंच चुका है। इनमें से 1834 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं और जिले में अभी भी 1575 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग मात्र 61 मौतों की पुष्टि कर रहा है, जबकि मौत का यह आंकड़ा 65 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 140 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 173 नए केस सामने आए है और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1834 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। 54 हजार 569 में से 49 हजार 527 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 140 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में 726 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन और 19 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 54569 में से 49527 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed