{"_id":"6272e02fdcd3941fc76b88f8","slug":"one-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-getting-a-job-kurukshetra-kurukshetra-news-knl107097153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विधानसभा में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी लगवाने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से शिकायतकर्ता ने उन्हें चार लाख रुपये चेक के जरिए दिए थे। नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों ने ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, जिसमें आरोपियों ने दबाव के चलते तीन लाख रुपये लौटा दिए थे। बाकी रुपये नहीं लौटाए।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में राम सिंह निवासी सेक्टर-सात ने कहा कि उसका बेटा रमन एमकॉम पास है। 25 जून 2021 को वह अपने रिश्तेदार के जरिए जसबीर सिंह से मिला था। जसबीर सिंह ने कहा था कि वह हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में तैनात है और वह क्लर्क की नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद वह जसबीर सिंह को उसके सेक्टर-30 स्थित घर पर मिला था। यहां उसे जसबीर, उसकी पत्नी संगीता और दो बेटे अजय व विजय मिले थे। जसबीर सिंह ने उसे बताया कि विधानसभा में क्लर्कों की भर्ती निकली हुई है। इसकी अंतिम तिथि 26 जून 2021 है। उसके पास एक आवेदन फार्म है। इस पर उसने आवेदन फार्म भरकर जसबीर सिंह को दे दिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर और बेटा अजय पानीपत कोर्ट में क्लर्क है।
जसबीर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने पांच लाख रुपये में नौकरी लगाने की बात कही थी, जिसमें से चार लाख रुपये उसी दिन और एक लाख रुपये नौकरी लगने के समय देने की बात तय हुई थी। इस पर उसने जसबीर सिंह ने चार लाख रुपये का चेक दिया था, जिसे जसबीर सिंह ने कैश करा लिया था। 20 सितंबर को जसबीर सिंह ने बाकी पैसे तैयार रखने के लिए उसे फोन किया। जब वे जसबीर सिंह को मिलने के लिए उसके मकान पर गया तो उस मकान में जसबीर सिंह व अन्य नहीं मिले। आस पड़ोस से पता चला कि यह मकान जसबीर सिंह का नहीं है। वे यहां किराये पर रहते थे और करीब एक महीना पहले ही मकान खाली कर चले गए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्हें पता चला कि जसबीर अंबाला के गांव कलेरां में रहता है। इस पर उसने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी तो जसबीर ने ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। कई पंचायतें होने के बाद आरोपी ने उसके एसबीआई अकाउंट में तीन लाख रुपये डाले थे और 1.27 लाख रुपये दो मार्च तक देने का वादा किया था, मगर उसने रकम नहीं लौटाई और अपने वादे से मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।