{"_id":"614b8ddb8ebc3e02db47a4c4","slug":"one-killed-three-injured-in-two-separate-road-accidents-kurukshetra-news-knl84106945","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में बसंतु पुत्र पंचम बनवासी निवासी खरगीपुर बनारस उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अनाज मंडी में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।
मंगलवार दोपहर 2 बजे वह तथा उसका साथी शंकर पुत्र साहिब वासी बिहार लाडवा बूढ़ा रोड पर सड़क किनारे पड़ी जीरी को इकट्ठा कर रहे थे। उसी दौरान बूढ़ा गांव की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने उन दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें उसे और उसके साथी शंकर को सिर में गंभीर चोटें लगीं। कार चालक ने उसे और उसके साथी शंकर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा पहुंचाया।
इलाज के दौरान उसके साथी की मौत हो गई। बसंतु ने बताया कि शंकर उसका दूर का रिश्तेदार था और 6-7 महीने से उनके साथ ही काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि शंकर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है अब उसके पास सिर्फ 10 बरस का लड़का रितेश ही बचा है। पुलिस ने कार चालक रणवीर सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी बूढ़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाक्स
दूसरी घटना में महेंद्र कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी सांतड़ी इंद्री ने बताया कि 19 सितंबर रविवार को वह किसी काम से लाडवा आया हुआ था। जाते समय उसका जीजा शिवकुमार व भांजा प्रियांशु निवासी गीता कॉलोनी लाडवा भी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके साथ साथ सांतड़ी जाने लगे। बड़ौदा पेट्रोल पंप के पास सामने इंद्री की तरफ से आ रहे ट्राला चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके जीजा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उनकी बाइक ट्राले में फस गई और उसका जीजा व भांजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों की गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।