फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One arrested with liquor, 39 bottles recovered

Kurukshetra News: शराब के साथ एक गिरफ्तार, 39 बोतलें बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
One arrested with liquor, 39 bottles recovered
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टोनी निवासी मॉडल टाउन के कब्जे से 39 बोतलें ठेका शराब की बरामद हुईं। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गांधी नगर से टोनी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 बोतल देसी व 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का लाइसेंस व परमिट नहीं पेश कर पाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन




मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोनी व उसके पिता रोशन लाल निवासी गांधी नगर ने मजदूर पर पंच से हमला किया था। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अंकुश उर्फ गोली निवासी गांधी नगर ने बताया था कि कुछ समय पहले उसके छोटे भाई की कहासुनी रोशन व विक्रम से हो गई थी। इस बात से दोनों उसके साथ रंजिश रखते थे। 22 दिसंबर को उसका भाई दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकला था। वह रोशन के घर के पास पहुंचा तो रोशन, विक्की व उसके साथियों ने उस पर गंडासी व पंच से हमला कर जख्मी कर दिया था। भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने के धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जोनी व रोशन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed