फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Vaishakh Amavasya, devotees took a holy dip in the lake

Kurukshetra News: वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
On Vaishakh Amavasya, devotees took a holy dip in the lake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में वैशाख अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और गुरुद्वारा छठी पातशाही सहित अन्य पावन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। अलसुबह से ही श्रद्धालु दूर-दराज़ से पहुंचने लगे थे। वयोवृद्ध, महिलाएं, बच्चे सभी ने स्नान कर सुख-शांति की कामना की और तर्पण व पिंडदान करवाया। धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। स्वास्थ्य सेवाओं, जल आपूर्ति, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि कोई भी श्रद्धालु असुविधा का अनुभव न करे। पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पिंडदान कराया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा छठी पातशाही में भी विशेष दीवान सजाए गए। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु परंपरा के महत्व को समझा। सरोवर में स्नान किए और गुरबाणी सुनकर गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। सन्निहित सरोवर पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है धार्मिक मान्यता : वैशाख अमावस्या पर लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितरों की कृपा से जीवन में सुख व समृद्धि बनी रहती है। पितृ तर्पण करना बेहद लाभदायक माना जाता है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अवश्य अर्पित करना चाहिए।
ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद हमारे जीवन पर बना रहता है। कई श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत भी रखे और मंत्रोच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed