फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials should not let farmers face any problems: Rana

किसानों को परेशानी न आने दें अधिकारी : राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Officials should not let farmers face any problems: Rana
शाहाबाद। अनाज मंडी में गेहूं की आवक व उठान कार्य अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते कृषि एवं किसा - फोटो : संवाद
शाहाबाद। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को अनाज मंडी में गेहूं खरीद की व्यवस्था जांचने के लिए पहुंचे। कृषि मंत्री ने शाम के समय निरीक्षण के दौरान गेहूं की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री ने गेट पास से लेकर अन्य व्यवस्था को भी जाना। उन्होंने कहा कि बारदाने से लेकर उठान तक समुचित रहना चाहिए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर, वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा, सचिव कृष्ण कुमार मलिक, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू कालड़ा व प्रधान धनपत राय अग्रवाल व सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान काला आहूजा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की नंबर प्लेट न होने पर पंजीकरण संख्या से गेट पास काटने के निर्देश : मार्केट कमेटी कार्यालय में कृषि मंत्री प्रशासनिक व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से रूबरू हुए और बायोमीट्रिक से लेकर ट्रैक्टर की नंबर प्लेट न होने की स्थिति में पंजीकरण संख्या से गेट पास काटने संबंधित सभी तरह के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार की ओर से तय किए गए गेहूं के 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

10 लाख बारदाने की आवश्यकता लेकिन हैं साढ़े चार लाख : अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा ने कृषि मंत्री के समक्ष बारदाने का मुद्दा उठाते हुए बताया कि अनाज मंडी में 10 लाख कट्टे बारदाने की आवश्यकता है लेकिन खरीद एजेंसियों के पास केवल साढ़े चार लाख उपलब्ध हैं। इस अवसर पर अनिल गोलपुरा, एसएस बाजवा, अरुण कंसल, पार्षद मुलख राज गुंबर व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed