फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officers who hang public work will not be spared: Sandeep

बख्शे नहीं जाएंगे जनता काम लटकाने वाले अधिकारी : संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Officers who hang public work will not be spared: Sandeep
कुरुक्षेत्र।लोगों की शिकायत सुनते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। जनता के कामों को लटकाने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों पर किसी भी वक्त गाज गिर सकती है, जो लोगों के कामों को अनसुना करते हैं। आमजन की सभी शिकायतों का अधिकारी निश्चित समय और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। यह चेतावनी खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दी। वे टिकरी निवास स्थान पर स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि जनहित के जरूरी कार्यों के लिए लोगों को एक दफ्तर से दूसरे के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को जो सैलरी मिलती है। वह जनता के टैक्स के पैसे से मिलती है। ऐसे में उनका फर्ज बनता है कि लोगों के जरूरी कामों को पूरी तवज्जो दें। इस दौरान खेल मंत्री ने गांवों में गलियां पीने के पानी की निकासी बिजली संबंधित समस्याएं और अन्य कई कार्यों पर लोगों की सुनवाई की। साथ ही मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनता दरबार के दौरान पिछले जनता दरबार के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी कि अधिकारियों ने कितने कामों को पूरा किया और कितने अभी तक लंबित हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर काम की समय सीमा और गुणवत्ता पर भी पूरा फोकस रखा जाए। निर्माण कार्य में कोताही बरतने वाली फर्म या ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई अधिकारी मिलीभगत करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि लोग किसी भी वक्त अपने काम के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। खेल मंत्री ने डीएफएससी एवं धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में किसानों और व्यापारियों को खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस कार्य पर एसडीएम सोनू राम खुद निगरानी रखेंगे। इसके साथ-साथ पिहोवा, इस्माइलाबाद और झांसा की मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर में लिफ्टिंग की व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए।

गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के प्रदर्शन को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि हर बार की तरह प्रदेश के खिलाड़ी इस बार फिर से बेहतरीन मुकाम हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के मान सम्मान में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर एसडीएम सोनू राम, डीएसपी गुरमेल सिंह, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ दिनेश गाबा, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, नगर पालिका सचिव गुलशन, पीडब्ल्यूडी एसडीओ सुरेंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed