फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NSS branch started a seven-day special camp in Duda

Kurukshetra News: एनएसएस शाखा ने डूडा में सात दिवसीय विशेष शिविर किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
NSS branch started a seven-day special camp in Duda
लाडवा। गांव डूडा में सात दिवसीय  शिविर में भाग लेते स्वयंसेवक। विज्ञ​प्ति
लाडवा। एनएसएस शाखा द्वारा गांव डूडा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष विकास सिंघल रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन व समृद्ध संस्कृतियों में से एक है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति में अपने माता-पिता व अपने से बड़े-बुजुर्गों को परमात्मा के रूप में देखने की एक पावन परंपरा रही है, लेकिन आधुनिक युग में हमें देखने को मिल रहा है कि बड़े शहरों के साथ-साथ अब छोटे-छोटे कस्बों में भी वृद्धाश्रम खुल रहे हैं और उससे भी बड़े दुख की बात यह है कि उन वृद्धाश्रमों में हमारे आस-पास के गांव से बहुत सारे वृद्धजन परिवारों से निष्कासित किए हुए निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को यह शपथ दिलवाई कि हमारे जीवन में चाहे कैसा भी समय क्यों न आ जाए हम अपने माता-पिता को कभी खुद से दूर करके वृद्धाश्रमों जैसी जगहों पर जाने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने बताया कि विकास सिंघल हमारे कॉलेज के एक बहुत ही युवा और ऊर्जावान सदस्य हैं, जो निरंतर कॉलेज के विकास में लगे रहते हैं। इनका अनेक सामाजिक संस्थाओं के साथ भी गहरा संबंध है जो अनेक सामाजिक उत्थान के कार्यों में प्रयासरत है। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, विजय कुमार और राकीब के साथ-साथ 82 स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed