{"_id":"62c7392a0a7b2826611519b8","slug":"np-team-seized-23-kg-polythene-and-single-use-plastic-kurukshetra-news-knl1139307158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की टीम ने 23 किलो पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की टीम ने 23 किलो पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को शहर के विभिन्न बाजारों में पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नप की टीम ने कई दुकानों से सिंगल यूज होने वाले पॉलीथिन के लिफाफे जब्त कर लिए और संबंधित दुकानदारों को भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त मुकुल कुमार व जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। मुख्य सफाई निरीक्षक ने दुकानदारों को कहा कि सरकार ने एक जुलाई से पूरे प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने अभियान के तहत दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों से 23 किलोग्राम पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया है। इसके अलावा रेहड़ी वालों का चालान काटने की बजाय उन्हें चेतावनी दी जा रही है। यदि किसी रेहड़ी वाले के पास पॉलीथिन पाया गया तो उनका भी चालान काटा जाएगा। संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को टीम द्वारा कंडा चौक, सेक्टर-13 की मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, सुभाष मंडी, रेलवे रोड व पुराने बस स्टैंड के सामने से पॉलीथिन को जब्त किया।