फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now you are here in Shyam Main Sharan, the devotees danced to your hymns.

Kurukshetra News: लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण में तुम्हारी भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Now you are here in Shyam Main Sharan, the devotees danced to your hymns.
कुरुक्षेत्र। धार्मिक संस्था समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से गौरीशंकर मंदिर में 531वें श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में कई गायकों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिसे सुनकर श्याम भक्त झूम उठे। गायकों ने खाटू की गलियों में मेरे श्याम का बसेरा, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण में तुम्हारी भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि संकीर्तन का आयोजन वालिया परिवार के सहयोग से किया गया था। इस संकीर्तन में श्याम प्रेमियों ने भजनों के साथ-साथ ताली बजाते हुए हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में गायक नायब सिंह और मनोज वशिष्ठ ने मधुर भजनों से समां बांधा। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। इस मौके पर आरती में संजय चौधरी, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, हरविंदर सिंह, वरुण गुप्ता, शिवम अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed