फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the immortal message of Srimad Bhagavad Gita will spread from Melbourne's Victoria Parliament

Kurukshetra News: अब मेलबर्न के विक्टोरिया पार्लियामेंट से फैलेगा श्रीमद्भगवद गीता का अमर संदेश

Thu, 27 Apr 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 27 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Now the immortal message of Srimad Bhagavad Gita will spread from Melbourne's Victoria Parliament
कुरुक्षेत्र। अब आस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित विक्टोरिया पार्लियामेंट से भी श्रीमद्भगवद गीता गीता संदेश फैलेगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते यहां बुधवार को श्रीमद्भगवद गीता विराजित की गई। आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों एवं भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए वह पल गौरव करने वाले रहे, जब विक्टोरिया की पार्लियामेंट के डिप्टी स्पीकर ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विशेष रूप से पधारे वृंदावन रमन रेती से कार्ष्णि स्वामी गुरु शरणानंद एवं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से श्रीमद्भगवद गीता को अपने सिर पर धारण किया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी आस्ट्रेलिया में आयोजित किए जा रहे महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ एवं एडीसी अखिल पिलानी भी महोत्सव में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विक्टोरिया संसद के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ली ट्रालमिस, मेंग हींग टक, मैथ्यू हिलकारी, जॉन बुलाए, काउंसल जनरल ऑफ इंडिया इन मेलबर्न सुशील कुमार एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा की उपस्थिति में डिप्टी स्पीकर मैट फ्रेगॉन ने श्रीमद्भगवद गीता को सहर्ष स्वीकार करते हुए सभागार में उपस्थित भारतीयों व ऑस्ट्रेलियंस को संबोधित करते हुए बताया कि उनके जीवन में ध्यान साधना का विशेष महत्व रहा है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने श्रीमद् भागवत गीता की महिमा बताई, जिसके साथ-साथ ध्यान साधना के बारे में सुनकर ध्यान के प्रति उनका मन और आकर्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि ध्यान साधना मन को मजबूत रखने का सर्वोत्तम साधन है।
विज्ञापन

श्रीमद्भगवद्गीता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भारत के संतों से प्राप्त की गई गीता को वह हृदय की गहराइयों से स्वीकार करते हैं। इसे विक्टोरिया पार्लियामेंट की लाइब्रेरी में सम्मान पूर्वक स्थान देंगे। विक्टोरिया की संसद में श्रीमद्भगवद गीता को विराजित करने में मेलबर्न की धार्मिक संस्थाओं विशेषकर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया, हिंदू काउंसिल, इस्कॉन एवं बीएपीएस आदि संस्थाओं के सहयोग के साथ भारतीय मूल के पूर्व में कुरुक्षेत्र निवासी और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के प्रमुख नेता अभिमन्यु कुमार का विशेष योगदान रहा। विक्टोरिया की संसद में श्रीमद्भगवद गीता के विराजित होने से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों के चेहरों पर श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण भारतीय सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपार स्नेह एवं भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed