फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now SGPC will increase activities, state headquarter opened in Kurukshetra

Kurukshetra News: अब एसजीपीसी बढ़ाएगी गतिविधियां, कुरुक्षेत्र में खुला प्रदेश का मुख्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Now SGPC will increase activities, state headquarter opened in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने फिर से हरियाणा में गतिविधियां तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत धर्म प्रचार के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। खास बात यह है कि अब प्रदेश में इसका केंद्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र होगी, जहां बाबा अमरीक सिंह पटियाला वाले के डेरा स्थित सराय में प्रदेश का मुख्यालय खोला गया है। यहां वीरवार को एसजीपीसी के पदाधिकारियों और सदस्यों की पहली बैठक हुई, जिसमें धर्म प्रचार सहित अन्य गतिविधियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में बलदेव सिंह कैमपुर ने कहा कि एसजीपीसी द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों की शृंखला में एक विशाल गुरमत समागम अगले माह प्रदेश मुख्यालय पर ही होगा, जिसमें एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी एडवोकेट विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने डेरा बाबा चरण सिंह (कार सेवा) के संचालक बाबा अमरीक सिंह का कार्यालय के लिए बिल्डिंग देने पर आभार जताया और कहा कि गुरबाणी कथावाचक, प्रचारक, रागी जत्थे, ढाडी जत्थे व कविशरी जत्थे अब इस कार्यालय के माध्यम से निर्धारित किए गए कार्यक्रमों में सिख धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 50 कर्मचारियों का स्टाफ यहां कार्यरत है। इसके अलावा एसजीपीसी द्वारा हरियाणा में कर्मचारियों की भी भर्ती जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए फ्री बस की सेवा प्रदेश की संगत को पहले की भांति मिलेगी, जिसके लिए एक बस शीघ्र ही यहां भेजी जाएगी। इसी तरह धर्म प्रचार के लिए प्रदर्शनी बस भी पहले की तरह यहां उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के मेंबर तजिंद्रपाल सिंह ढिल्लों, सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज बलदेव सिंह ओगरा, एसजीपीसी के पूर्व सचिव परमजीत सिंह, सुखपाल सिंह, जरनैल सिंह, बूटा सिंह, मंगल सिंह, जोगा सिंह, जसवंत सिंह, बलजीत सिंह, करनैल सिंह आदि शामिल रहे।

गुरुबाणी के लिए यू-ट्यूब चैनल शुरू, अब सेटेलाइन चैनल की तैयारी

वरिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह कैमपुर ने बताया कि एसजीपीसी द्वारा गुरबाणी प्रसारण के लिए यू-ट्यूब चैनल शुरू कर दिया गया है। अब सेटेलाइट चैनल के प्रयास किए जा रहे हैं, जो अगले तीन महीने में सुचारु होने की उम्मीद है।








बाक्स
संसद ने डी-नोटिफाई नहीं किए एसजीपीसी के हरियाणा से चयनित 11 सदस्य : कैमपुर

बलदेव सिंह कैमपुर ने बताया कि हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध 1925 में संसद द्वारा बिल पारित कर बनाई गई एसजीपीसी संभाल रही थी, मगर हरियाणा सरकार की शह पर प्रदेश के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का जबरन प्रबंधन लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए हरियाणा की आठ सीटों पर 11 मेंबर चुने गए थे, जो आज भी कार्यरत हैं, क्योंकि संसद द्वारा उन्हें डी-नोटिफाई नहीं किया गया है। ऐसे में उनके समानांतर नए मेंबर बनाना कानून का उल्लंघन है।

बाक्स
धर्म प्रचार के लिए 50 सदस्यीय टीम करेगी काम

बलदेव सिंह कैमपुर ने बताया कि प्रदेश में सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी बलदेव सिंह ओगरा के नेतृत्व में रणजीत सिंह, बचितर सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरकीरत सिंह, मनमीत सिंह, गुरपाल सिंह, नवजोत सिंह व जसबीर सिंह प्रचारक, ढाडी जत्था भाई रघबीर सिंह खालसा, कविशरी जत्था भाई जोरावर सिंह, गुरबाणी कथावाचक व रागी जत्थों की 50 सदस्यीय टीम बनाई गई हैं। इसके अलावा बलजीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरलाल सिंह, महावीर सिंह, बूटा सिंह, शेर सिंह अजराना, मालक सिंह, मलकीत सिंह, बहादुर सिंह, बलबीर कौर व बजिंदर सिंह की कार्यालय में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed