फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now passengers will see scenes of Mahabharata at Dharmanagari railway station.

Kurukshetra News: अब यात्रियों को धर्मनगरी रेलवे स्टेशन पर दिखेंगे महाभारत के दृश्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will see scenes of Mahabharata at Dharmanagari railway station.
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन का स्वरूप अब पूरी तरह बदल रहा है। स्टेशन के कायाकल्प के तहत इसे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ा जा रहा है। अब यहां आने वाले यात्रियों को महाभारत के दृश्य और गीता के श्लोक देखने को मिलेंगे, जिससे स्टेशन का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया है।


रेलवे स्टेशन परिसर की दीवारों पर महाभारत काल के महत्वपूर्ण पात्रों को चित्रित किया गया है। इनमें अर्जुन को गीता का उपदेश देते भगवान श्रीकृष्ण, कर्ण-अर्जुन का युद्ध, धृतराष्ट्र और उनकी धर्मपत्नी गंधारी, गदाधारी भीम और अन्य ऐतिहासिक दृश्य प्रमुख प्रदर्शित किए गए हैं। इन चित्रों को देखकर यात्री महाभारत के पात्रों से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के साथ ही गीता के श्लोकों को भी आकर्षक तरीके से उकेरा गया है, जो न केवल यात्रियों को आध्यात्मिक शांति प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें जीवन के मूल सिद्धांतों की भी याद दिला रहे हैं। इन श्लोकों को हिंदी और संस्कृत भाषा में लिखा गया है, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इसे आसानी से पढ़ और समझ पा रहे हैं। इसी के साथ अन्य सकारात्मक विचारों को उकेरा गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों और यात्रियों की धार्मिक आस्था और अधिक मजबूत हो रही है। लोग स्टेशन पर रुककर इन चित्रों को निहारते नजर आ रहे हैं तथा गीता के श्लोकों का अर्थ समझने का प्रयास कर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों को मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा : शंकर
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि स्टेशन की पुताई की जा रही है। धर्मनगरी को देखते हुए स्टेशन पर महाभारत के पात्रों और गीता के श्लोकों को उकेरा गया है। इस पहल से यात्रियों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और स्टेशन का सौंदर्य भी बढ़ेगा। इसके बाद स्टेशन न केवल एक यात्रा स्थल रहेगा, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed