फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Notification issued for giving award to teachers of KU in seven categories

केयू ने विवि के शिक्षकों को सात कैटेगरी में अवार्ड देने की जारी की अधिसूचना, शोध के लिए दी जाएगी दो लाख रुपये तक की ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notification issued for giving award to teachers of KU in seven categories
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जहां शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शिक्षकों के लिए सात श्रेणी में अवार्ड देने की अधिसूचना जारी की है। वहीं, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (जींद) कैंपस में आठ फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि इस प्रतिमा को विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के शिक्षक और उभरते कलाकार (विद्यार्थी) तैयार करेंगे।
विज्ञापन

उधर, विश्वविद्यालय ने अवार्ड के लिए नामांकन मांगे हैं और जल्द अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों के नामों की घोषणा करने का भी फैसला लिया गया है। शोध को बढ़ावा देने के लिए माईनर प्रोजेक्टस के लिए फैकल्टी मेंबर को एक लाख तथा दो लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी, जिसके तहत वे अपना शोध कार्य और अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर मंगलवार को युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शिरकत की। उनके साथ विशेष रूप से कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। हवन कार्यक्रम के बाद कुलपति और कुलसचिव सहित अन्य प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि उच्च शिक्षा का लाभ समाज के सभी वर्गों और समुदाय को मिले। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रयासरत है। शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की पदोन्नति समय पर की जा रही है और विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी विभूतियों को स्मरण करने का है, जिनके प्रयास से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपना स्थान बना पाया है। इसी कारण विवि की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति बढ़ी है। कहा कि विश्वविद्यालय के संकाय, कर्मचारियों के प्रयासों से हम इस ए प्लस ग्रेड को न केवल बरकरार रखेंगे, बल्कि इससे भी अच्छा ग्रेड प्राप्त करेंगे। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और साथियों ने बहादुरी से इसका सामना किया है। चाहे ऑनलाइन क्लास हो या समय पर परीक्षा आयोजित करने की बात, हम हर कसौटी पर खरे उतरे हैं।

इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. डीएस राणा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राजेंद्र नाथ, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अनिल मित्तल, डॉ. सीआर जिलोवा, प्रो. नीरा राघव, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़, डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. नरेश सागवाल, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. दीपक राय, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. कुसुम लता, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. गुरचरण सिंह, कुलपति के ओएसडी पवन, डॉ. जितेंद्र जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed