{"_id":"622e578bf063c908f01ae4fe","slug":"no-master-in-school-no-doctor-in-hospital-kurukshetra-kurukshetra-news-knl101796526","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मास्टर नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मास्टर नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। स्कूल है तो मास्टर नहीं, दफ्तर में कर्मचारी नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, अस्पताल है तो बिल्डिंग नहीं, कुछ मांगों पर तो सरकार कहती है खजाना नहीं! यह बातें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को नई अनाज मंडी थानेसर में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
हुड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यमंत्री की एक बैठक हुई थी, जिसमें वो भी गए थे और कुरुक्षेत्र में गुरु तेगबहादुर जी के नाम से सरकारी मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग रखी थी। उनकी मांग पर अब तक कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। इसी प्रकार अनाज मंडी में सफाई करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन अब पिपली से पानीपत तक एक ही आदमी को ठेका दे दिया गया। हुड्डा ने चुनौती दी कि इस सरकार ने विकास का कोई एक काम किया हो तो बता दे। उल्टा शराब के ठेके खोल दिए। शराब पीने की उम्र घटा दी। धान खरीद घोटाला, शराब घोटाला, खनन घोटाले को अंजाम दे डाला और जांच के नाम पर लीपापोती कर रही है।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे और हरियाणा में अगली सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी। उल्लेखनीय है कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले ही अशोक अरोड़ा ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। कुरुक्षेत्र में एक प्रकार से यह उनकी पहली रैली है।
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम नहीं मेला दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, किसान के अपमान, किसान के तिरस्कार, गरीब के शोषण में, भ्रष्टाचार में नंबर एक पर पहुंचा दिया। गरीबों के हित की सारी योजनाएं बंद कर दी। दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव में डेढ़ से दो साल का समय बाकी है। हरियाणा की राजनीति को दिशा देने के लिए जनता ने विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को संकल्प रैली का रूप देने का काम किया है।
जजपा की चाबी का ताला बताया चाइनीज
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के निवासी भाजपा सरकार को दोबारा बनाना नहीं चाहते थे। भ्रष्टाचार की छूट हो और प्रदेश में लूट हो इसके लिए जजपा ने भाजपा को समर्थन दिया। जजपा ने लोगों के विश्वास को बेचने का काम किया। उन्होंने जजपा के चुनाव निशान चाबी पर हमला करते हुए कहा कि इनका ताला चाइनीज है। हरियाणा में बदलाव होगा, ऐसी जनविरोधी सरकार जाएगी, लोगों के विश्वास को बेचने वालों का भी हिसाब-किताब होगा।