फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine people sick after drinking dirty water, Kurukshetra

गंदा पानी पीने से नौ लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine people sick after drinking dirty water, Kurukshetra
लोगों के खून के नमूने एकत्रित करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव बुहावी में पीने का गंदा पानी सप्लाई होने से पीलिया फैल गया है। गंदा पानी पीने से अब तक नौ लोग पीलिया का शिकार हो चुके हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. कृष्ण दत्त के नेतृत्व में डॉ. सोनिया सैनी, डॉ. विनय व डॉ. रजत की टीम ने गांव में पहुंची और 22 लोगों के ब्लड सैंपल लिए, जिनमें 10 गर्भवती भी शामिल हैं।
ग्रामीण बलविंदर सिंह, वेद प्रकाश, रंजीत सिंह व यासीन अली ने बताया कि उनके गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल से पीने का पानी सप्लाई किया जा रहा है।पिछले करीब एक माह से गंदा पानी आ रहा है। इस बारे कई बार शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग में की, लेकिन किसी ने भी इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। जब गांव के लोग अचानक बीमार होने लगे तब जाकर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की आंख खुली और उन्होंने गांव की नालियों में पड़े पानी के पाइपों को नालियों से निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि काफी लोगों के पानी के पाइप टूटे हैं और नालियों में पड़े होने के कारण गंदा पानी पाइप लाईन में चला जाता है। जब ट्यूबवेल चलता है तो यही गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है, जिस कारण गांव में बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत एक्शन में न आती तो गांव के काफी लोग बीमार हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. कृष्ण दत्त ने कहा कि गांव में पीलिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और दोनों विभाग के अधिकारियों ने पीलिया की रोकथाम के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया। गंदे पानी की सप्लाई के कारण करीब 8-9 लोग पीलिया की चपेट में आए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति के घर गंदा पानी आ रहा है या फिर पानी की लीकेज है तो वह जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed