फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NHM employees burnt copies of order to cancel service rules

Kurukshetra News: एनएचएम कर्मियों ने फूंकी सेवा नियम निरस्त करने के आदेश की प्रतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
NHM employees burnt copies of order to cancel service rules
कुरुक्षेत्र। एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघ कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर सेवा नियम निरस्त करने के विरोध में आदेश की प्रतियां फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। संगठन के जिला मंत्री विकास ने बताया कि सरकार अनुबंधित कर्मचारी सेवा नियम अधिनियम लाकर वाहवाही लूट रही है, मगर दूसरी तरफ 25 साल से ज्यादा समय तक सेवाएं देने वाले एनएचएम के सेवा नियम फ्रीज करने का षड्यंत्र रचकर हेराफेरी कर रही है। इसके विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने 29 दिसंबर को जींद में राज्य कमेटी की बैठक हुई थी।
विज्ञापन

बताया कि इस बैठक में प्रदेश में एनएचएम कर्मचारियों ने दो जनवरी को जिला मुख्यालयों पर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताने का निर्णय लिया था। जल्द ही मामले को लेकर सीएमओ के माध्यम से ज्ञापन देकर व्यवस्था को जगाने का काम करेंगे। कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय ने बताया कि सरकार एनएचएम कर्मियों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। उनका सबका साझा दायित्व है कि हम अपने हक की आवाज को बुलंद करें। सरकार सेवा नियम बहाल कर एनएचएम कर्मियों की मांगे पूरी करें। इस मौके पर पूनम, मंजू, बबिता, सुमन, कमलेश, गुरबख्श, विनोद, लोकेश, आदित्य सिंह, परमजीत, डॉ. सुरेश, डॉ. निखिल, सुमित, जोगिंद्र, मनजीत, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed