फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Newly appointed chief Dr. Jitendra and the executive took oath in Kuta elections

Kurukshetra News: कुटा चुनाव में नवनियुक्त प्रधान डॉ. जितेंद्र और कार्यकारिणी ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed chief Dr. Jitendra and the executive took oath in Kuta elections
 पूर्व प्रधान डॉ. दीपक राय नवनियुक्त प्रधान डॉ. जितेंद्र को कार्यभार सौंपने के दौरान।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) के नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़, उपप्रधान डॉ. विजय कुमार, सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार, सहसचिव डॉ. लता खेड़ा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ लेकर पदभार संभाला। यह चुनाव 26 अगस्त को संपन्न हुआ और बुधवार को शिक्षक क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कृष्ण पांडेय ने प्रधान डॉ. जितेंद्र के साथ पदाधिकारियों और कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाने, स्ववित्तपोषित शिक्षकों के नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली, रिसर्च और संसाधनों के विकास जैसे मुद्दों पर काम करने का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ के इस नए कार्यकाल से विश्वविद्यालय समुदाय में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कुटा पूर्व प्रधान डॉ. परवेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. दीपक राय बब्बर, सेक्रेटरी डॉ. राजपाल, प्रॉक्टर डॉ. अनिल गुप्ता, कुटा पूर्व प्रधान डॉ. आनंद कुमार, डॉ. ज्ञान चहल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

संकाय सदस्यों ने ली शपथ
- साइंस एंड फार्मास्युटीकल साइंस : डाॅ. विनिता भांकर
- इंडिक स्टडीज : डाॅ. अशोक कुमार
- इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी : डाॅ. मंजीत सिंह
- कॉमर्स एंड मैनेजमेंट : डाॅ. दिनेश धनखड़
- फैकल्टी ऑफ फिमेल टीचर : डाॅ. ज्योतसना गुप्ता
- सोशल साइंस : डाॅ. राज रतन, डाॅ. विजेंद्र सिंह
- साइंस : डाॅ. हरदेव सिंह, डाॅ. संगीता
- आईआईएचएस : डाॅ. ज्योति चौहान, डाॅ. रजनी गोयल, डाॅ. रितु सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed